कृपया प्रतीक्षा करें...

YOUR CART
Total: ₹0
मेन्यू

संस्थापक परिचय

संस्थापक परिचय

संस्थापक परिचय

अमित कामरा तत्कालीन हिंदी साहित्य के उन सक्रिय युवाओं में से हैंजिनका व्यक्तित्व साहित्यिक प्रतिबद्धताशैक्षणिक गंभीरता और रचनात्मक संवेदनशीलता का संतुलित रूप प्रस्तुत करता है। हिंदी भाषा के प्रति उनका समर्पण केवल वैचारिक स्तर तक सीमित नहीं हैबल्कि वे इसे व्यवहारिक रूप में भी आगे बढ़ाने का प्रयास करते दिखाई देते हैं।

अमित कामरा ने हिंदी के प्रचार-प्रसार और साहित्यिक गतिविधियों को व्यापक मंच देने के उद्देश्य से ‘नवपल्लव बुक्स’ नाम से इस मंच/वेबसाइट की स्थापना की है। जो आज के डिजिटल युग में साहित्य को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में मददगार साबित होगी। यह पहल उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण और साहित्य के प्रति गहरे लगाव को दर्शाती है। वे यह समझते हैं कि वर्तमान समय में साहित्य का प्रसार केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रह गया हैबल्कि इंटरनेट और डिजिटल माध्यमों के द्वारा भी इसे व्यापक बनाया जा सकता है।

शैक्षणिक दृष्टि से भी अमित कामरा का आधार सुदृढ़ है। उन्होंने ‘बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय’ से हिंदी विषय में परास्नातक (एम.ए.) की उपाधि प्राप्त की है। यह विश्वविद्यालय भारतीय शिक्षा और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा हैजहाँ का बौद्धिक वातावरण विद्यार्थियों में गहन अध्ययन और आलोचनात्मक दृष्टि का विकास करता है। इस शैक्षणिक पृष्ठभूमि ने उनके साहित्यिक दृष्टिकोण को व्यापकता और गंभीरता प्रदान की है। लेखकीय स्तर पर उन्हें विशेष रूप से ग़ज़ल विधा में रुचि है। वे ‘लखनऊ विश्वविद्यालय’ लखनऊ से हिन्दी ग़ज़ल विषय में शोधरत भी हैं।

संपर्क: amitkamra@navpallavbooks.com

 

Start typing and press Enter to search