कृपया प्रतीक्षा करें...

YOUR CART
Total: ₹0
मेन्यू
रहमान

रहमान

Born: 06 Jun, 1990 From: बेगूसराय, बिहार

युवा कवि, रंगकर्मी 

परिचय

रंगमंच से ताल्लुक रखने वाले रहमान का जन्म बेगूसराय में 6 जून 1999 को हुआ। शुरुआती शिक्षा नज़दीकी विद्यालयों में हुई। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा से जन्तु विज्ञान में स्नातक करने के साथ-साथ रंगमंच के आकर्षण के चलते नाटकों में हिस्सा लेने लगे। और पूरी तरह से साहित्य और रंगमंच के लिए समर्प...

विस्तृत परिचय

रंगमंच से ताल्लुक रखने वाले रहमान का जन्म बेगूसराय में 6 जून 1999 को हुआ। शुरुआती शिक्षा नज़दीकी विद्यालयों में हुई। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा से जन्तु विज्ञान में स्नातक करने के साथ-साथ रंगमंच के आकर्षण के चलते नाटकों में हिस्सा लेने लगे। और पूरी तरह से साहित्य और रंगमंच के लिए समर्पित हो गए। 2017 में रंगकर्मी प्रवीण कुमार गुंजन के सम्पर्क में आने के बाद बेगूसराय के 'फैक्ट रंगमंडल' नाट्य संस्था के साथ काम करने लगे। इसी बीच बंगाल सरकार द्वारा आयोजित 'मिनर्वा', निर्माण कला मंच द्वारा आयोजित 'रंग जलसा', अभिनय रंग मंडल-इलाहाबाद के 'अभिनयोत्सव', विवेचना रंग मंडल-जबलपुर के 'रंग परसाई' और जवाहर कला केंद्र- जयपुर की कार्यशालाओं में हिस्सा लिया जिसने मंच पर उनकी उपस्थिति को और प्रभावशाली बनाया। साहित्य और रंगमंच की समझ ने जीवन में प्रेम और मनुष्यता के प्रति इनकी भावनाओं को प्रभावित किया। प्रेम को साहस का काम मानते हुए इन्होंने अपनी अधिकांशतः कविताओं में प्रेम को महत्व दिया। प्रेम में बहुत साधारण सी बातें जिन्हें हम किसी से कह नहीं पाते उन बातों को कविताओं के माध्यम से व्यक्त करना रहमान की विशेषता है। बहुत छोटी मगर बहुत मार्के की बातें रहमान अपनी कविताओं में बहुत खूबसूरती से कह जाते हैं। रहमान ने 'गिद्ध', 'कथा', 'जल डमरू बाजे', 'मधुशाला', 'स्टेटमेंट ए डिवाइस प्ले', 'शहर हमारा अपराध नगर हो गया', 'ड्रीम्स ऑफ़ गांधी' आदि नाटकों में प्रभावशाली काम किया है। रहमान की कविताओं का पहला संग्रह प्रेम के पोस्टकार्ड नवपल्लव बुक्स पर उपलब्ध है। 

लेखक के बारे में:
  • जन्म: 06 Jun, 1990
  • स्थान: बेगूसराय, बिहार

Start typing and press Enter to search