कृपया प्रतीक्षा करें...
✍️ लेखन: अमित कामरा
खिड़की
घर बनाने के क्रम में
खिड़की बनाना
भीतर की दुनिया का
बाहर की दुनिया से
एक जुड़ाव का
ज़रिया बनता है,
खिड़की इसलिए भी
ज़रूरी है क्योंकि
कल को मल्लिका देख सके
कालिदास को जाते
कालिदास को आते
और अंततः कालिदास की होते।
Start typing and press Enter to search