कृपया प्रतीक्षा करें...

YOUR CART
Total: ₹0
मेन्यू

बंकू (Banku) - Amit Tiwari । Bestseller Novel

बंकू (Banku) - Amit Tiwari । Bestseller Novel

(0)

₹170

SAVE 15%
M.R.P.: ₹200
Description:

कुछ किताबें ऐसी होती हैं जिनका होना बस जिंदगी को जैसा वो चाहती है वैसा गले लगा लेना होती हैं | "बंकू" भी एक ऐसी औपन्यासिक कृति है... बंकू सिर्फ़ नहीं बल्कि पूरे पशु समाज का प्रतिनिधित्व करता है इस क़िताब में... लेखक ने अपने एक लेख में कहा था कि अब समय आ गया है जब समाज की चेतना का स्वरूप "लोकतंत्र" से आगे बढ़कर "जीवतंत्र" में निहित हो... बंकू आपको गुदगुदाते हुए कब आँखों को नम कर दे यह तो पूरा पढ़ने पर ही पता चलेगा | आइये देखते हैं एक अंश इसी क़िताब से... "बंकू" को लगा जैसे उसकी ज़िंदगी ने ही उससे मुँह फेर लिया हो। कभी-कभी वो बाक़ी कुत्तों को खेलता देख चहकता ज़रूर, पर चोट के कारण वहीं बैठ जाता। उसका जीवन एक जगह बँधकर रह गया था। उसे दुनिया नापनी थी, कम से कम जितनी वो जानता था उतनी, लेकिन ऐसा कर पाना अब कहाँ संभव था! सब रूठ गए थे। लोग-बाग़, दोस्त-यार, सबके सब। आख़िर ऐसा क्या गुनाह किया था उसने? चोट ही तो लगी थी, ठीक हो जाता। मरहम-पट्टी तो हो ही रही थी, लेकिन इस निर्दय दुनिया को सब्र कहाँ? एक रात बंकू को बैठे-बैठे न जाने क्या सूझा, वो उठकर घर के पीछे से नदी के रास्ते पर चल दिया। अभी रात ही थी, सुबह होने में समय था, सब ओर अँधेरा। नदी के किनारे पहुँचकर पानी की तरफ़ मुँह करके घाट पर बैठ गया। बहुत देर तक बस नदी को निहारता रहा। जैसे खो चुके ख़ुद को ढूँढ़ने की कोशिश कर रहा हो। अपने सभी घावों के विचार उसके मन में आ रहे थे, शरीर के भी और जो घाव उसके मन को मिले थे वो भी। बहुत देर ध्यानमग्न रहने के बाद उसने एक निर्णय लिया... कठोर निर्णय । - अमित तिवारी

Product Information:
ISBN: 978-8197598081
Edition: First
Publisher: Bodhras Prakashan
Binding: Paperback
Language: Hindi
Product Code: BP0001
Weight: 250 g
Dimensions: 22 x 14 x 1
Availability: In Stock
Quantity:

Product Video does not exist

Writer/Author अमित तिवारी
ISBN 978-8197598081
Edition First
Publisher Bodhras Prakashan
Binding Type Paperback
Language Hindi
Weight 250 g
Dimensions 22 x 14 x 1
Average Rating

0

Based on 0 Reviews
5 Stars
(0)
4 Stars
(0)
3 Stars
(0)
2 Stars
(0)
1 Star
(0)
Your Review matters.
Have you used this product before?
Reviews (0)

Start typing and press Enter to search