कृपया प्रतीक्षा करें...
✍️ लेखन: प्रशांत सागर
पुलिस थानों में दर्ज है
उन लड़कियों के नाम
जो घर से भाग गईं
उनके पते पर लिखा है
उस घर का पता
जो उनका घर कभी था भी नहीं।
स्त्रोत : गुप्त प्रेमपत्र । उपलब्धता : नवपल्लव बुक्स । कीमत : 249
Start typing and press Enter to search