कृपया प्रतीक्षा करें...
✍️ लेखन: प्रशांत सागर
ख़त
और
मेरी लिखी हर कविता
तुमको लिखा वो ख़त है
जिसे लिखकर कभी तुम्हारे पते नहीं भेजा गया
पूरा साहित्य
प्रेमिकाओं को लिखा
ख़त भर है।
स्त्रोत : फफूंद । उपलब्धता : नवपल्लव बुक्स । प्रकाशन : पंक्ति । संस्करण : प्रथम । कीमत : 249
Start typing and press Enter to search