कृपया प्रतीक्षा करें...
✍️ लेखन: प्रशांत सागर
भूखी सभ्यताओं में ईश्वर
प्राचीन काल में
पहला मंत्र लिखे जाने से पहले मज़हबी किताब के ज़मीं पे आने से पहले
किसी किसान ने
बहाया था पसीना खेत में
क्योंकि
भूखी सभ्यताओं में
ईश्वर नहीं हुआ करते।
स्त्रोत : गुप्त प्रेमपत्र । उपलब्धता : नवपल्लव बुक्स । कीमत : 249
Start typing and press Enter to search