कृपया प्रतीक्षा करें...

YOUR CART
Total: ₹0
मेन्यू

आपके बारे में अक्सर सोचता हूँ

✍️ लेखन: डॉ. अमित धर्मसिंह

आपके बारे में अक्सर सोचता हूँ

सोचता हूँ, कितना बढ़कर सोचता हूँ

 

आप भी इतना तो शायद जानते हैं

आप पर मैं कुछ तो हटकर सोचता हूँ

 

सोचता हूँ कहने से पहले बहुत मैं

बाद में भी काफी कहकर सोचता हूँ

 

जिस जगह होती है ज़रूरत सोचने की

उस जगह तो रुककर जमकर सोचता हूँ

 

डर नहीं लगता है मुझको सोचने से

हौंसला मैं मन में रखकर सोचता हूँ

 

फ़ाँसला जो कर दे पैदा दरमियाँ में

सोच से ऐसी मैं बचकर सोचता हूँ

 

आप भी क्या मेरे हक़ में सोचते हैं

आपके हक़ में मैं दिनभर सोचता हूँ


और ग़ज़ल

इस सीने में जाने कितने राज़ दफ़न
पढ़ें
जिन आँखों में मृत सपनों का मलबा है
पढ़ें
सोचते हैं आप जो, वैसा नहीं हूँ
पढ़ें
कौन-सी है राह जिस पर जा रहे हो
पढ़ें
बेवजह की बात को रहने दे
पढ़ें
मौत की महफ़िल सजाते फिर रहे हो
पढ़ें

Start typing and press Enter to search